पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने ख़ुद को गोली मार आत्महत्या कर ली.
गार्सिया को पुलिस उनके आवास पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ़्तार करने पहुंची थी. गार्सिया को राजधानी लिमा के अस्पताल में लाया गया था. उनकी मौत की पुष्टि पेरू के वर्तमान राष्ट्रपति मार्टिन विज़कार ने की है.
हॉस्पिटल के बाहर गार्सिया के समर्थक इकट्ठा हो गए थे उन्हें पुलिस ने क़ब्ज़े में लेकर वापस भेज दिया.
गार्सिया पर ब्राज़ील की कंसट्रक्शन कंपनी ओदेब्रक्त से रिश्वत लेने के आरोप हैं जिसे उन्होंने ख़ारिज किया था. इन आरोपों के बाद अधिकारी उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए उनके घर गए थे.
गृह मंत्री कार्लोस मोरन ने पत्रकारों से कहा कि जब पुलिस वहां पहुंची तो गार्सिया ने एक फ़ोन करने की बात कही और अपने कमरे में चले गए और दरवाज़ा बंद कर लिया.
मोरन ने कहा, कुछ देर के बाद गोली चलने की आवाज़ आई. पुलिस ने धक्का देकर दरवाज़ा खोला तो गार्सिया कुर्सी पर पड़े थे और उनके सिर में गोली लगी हुई थी.
इसके बाद गार्सिया को लिमा के केसिमिरो उलोओ अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
राष्ट्रपति विज़कार ने ट्वीट कर बताया है कि पूर्व राष्ट्रपति की मौत से उन्हें 'धक्का' लगा है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
गार्सिया 1985 से 1990 और 2006 से 2011 तक देश के राष्ट्रपति रहे हैं.
जांचकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में ओदेब्रक्त से रिश्वत ली थी. यह परियोजना राजधानी में मेट्रो लाइन निर्माण से जुड़ी हुई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब
भारत की जानी-मानी हवाई सेवा जेट एयरवेज़ के कि
दरअसल 25 साल पुरानी एयरलाइन कंपनी पर 8 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज़ है और बैंकों ने 400 करोड़ रुपये का इमर्जेंसी फंड देने से इनकार कर
दिया. इसके बाद कंपनी के सामने 'शटरडाउन' के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा.
सी विमान ने बुधवार रात को अंतिम बार उड़ान भरी.
भारी कर्ज़ में डूबे जेट एयरवेज़ के प्रबंधकों ने जेट की सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फ़ैसला लिया है. कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्होंने अपने हवाई सफ़र की शुरुआत ही जेट एयरवेज़ से की थी.
वहीं कुछ यात्रियों ने कहा कि वो अमूमन इंडियन एयरलांइस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जेट एयरवेज़ में अच्छी सुविधाओं को लेकर यात्रा करना उन्हें पसंद हैं.
एक महिला यात्री ने
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
जेट के कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं जताई.
उन्होंने कहा, "देश के लिए यह अच्छी ख़बर नहीं है. इससे बेरोज़गारी ही बढ़ेगी. किसी अन्य एयरलाइंस को इतनी बड़ी संख्या में जेट के कर्मचारियों को नियुक्त करना आसान नहीं होगा."
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
No comments:
Post a Comment